Categories: Blog

सुपरहीरो का रोल निभाएंगी कटरीना, मेगा बजट फिल्म में नहीं होगा कोई हीरो

सुपरहीरो वाली फिल्मों का चलन हॉलीवुड में तो काफी पुराना है. वहां तो हर मेगा बजट फिल्म में कोई ना कोई सुपरहीरो दिखा दिया जाता है. लेकिन बात जब बॉलीवुड की आती है तो सुपरहीरो के लिहाज से सिर्फ क्रिश ही एक ऐसा किरदार है जो फिट बैठता है. लेकिन अब उस ट्रेंड को बदलने की तैयारी कर ली है फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने जो कई सारी सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं.

कैटरीना कैफ बनेंगी सुपरहीरो

लंबे समय से अली इंडिया में सुपरहीरो बेस्ड फिल्म बनाना चाहते थे. अब वे अपनी पहली ऐसी ही फिल्म की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पहली फिल्म में अली एक्ट्रेस कटरीना कैफ को कास्ट कर रहे हैं. फिल्म में कटरीना एक सुपरहीरो के रोल में नजर आने वाली हैं. हैरानी इस बात की है कि फिल्म में कोई भी मेल कलाकार नहीं होने जा रहा है. कटरीना के अपोजिट किसी भी मेल स्टार को कास्ट नहीं किया गया है. ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ कटरीना के कंधों पर टिकी रहने वाली है.

इस बारे में खुद अली अब्बास जफर ने एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने कहा था कि वे जो फिल्म बनाने जा रहे हैं उसमें किसी मेल एक्टर की जरूरत ही नहीं है. वे तो यहां तक कह रहे हैं कि कटरीना कैफ जैसी बड़ी अभिनेत्री को किसी मेल स्टार की जरूरत नहीं है. अब उनका ये वहीं विश्वास है जिसके दम पर वे उनके साथ इतनी बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं. वैसे मालू्म हो कि अली अब्बास जफर तो पूरा सुपरहीरो यूनिवर्स बनाने की तैयारी कर रहे हैं. वे बताते हैं- अभी कैटरीना के साथ फिल्म बना रहे हैं. फिर मिस्टर इंडिया को लेकर फिल्म बनाई जाएगी. तीसरा सुपरहीरो हमारे पुराणों से लिया जाएगा और चौथा इंडियन आर्मी का होगा. डायरेक्टर की ये महत्वकांक्षी सोच तमाम फैन्स को काफी उत्साहित कर रही है. ऐसे में बॉलीवुड में अब एक नया ट्रेंड देखने को मिल सकता है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

17 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago