हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद गहरा शोक प्रकट करता है। भगवान उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह शोक सन्देश बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक पवन समैला ने प्रैस को जारी वक्तव्य में दिया।बजरंग दल प्रदेश सह संयोजक पवन समैला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का छः वार मुख्यमंत्री के नाते प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्व. वीरभद्र सिंह ने हमेशा देव संस्कृति के उत्थान तथा प्रदेश के हितों के लिए कार्य किया।

प्रदेश में बढ़ते धर्मान्तरण को रोकने के लिए वीरभद्र सिंह ही प्रदेश में पहली बार धर्म स्वतन्त्रता विधेयक लेकर आए थे, एवं वह सदैव ही चाहते थे कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। अपने कार्यकाल में वह हमेशा हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति, हिन्दू जीवन मुल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे, जिनहें हिमाचल का जनमानस कभी नही भूलेगा, वह सदैव प्रदेशवासियों के हृदय में स्मृति के रूप में जिंदा रहेगें ।

बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद् उनके निधन पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है। भगवान से प्रार्थना करता है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दे ।जिला कार्याध्यक्ष कृष्ण डोडा, जिला सह संयोजक संजीव पराशर, जिला सुरक्षा प्रमुख जीतेन्द्र कुमार, जिला अखाड़ा प्रमुख सुरेन्द्र कुमार , जिला सह सुरक्षा प्रमुख देवेन्द्र चंदेल, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख कृष्ण पाल,प्रखंड मंत्री बलवंत भट्टी, प्रखंड संयोजक सोहनलाल, प्रखंड सह संयोजक सुभाष नेगी, नगर सह संयोजक मनमोहन शर्मा, सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *