Kangra : महिलाओं के कल्याण के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

मंदल  में  4  लाख 50 हजार से निर्मित महिला मण्डल भवन का किया उद्घाटन

ढ़गवार में खेल मैदान बनाने के लिए 8 लाख देने की घोषणा 

विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की  प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए महिला कल्याण व उत्थान योजनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक नई योजनाएं चलाई  जाएंगी ।

     वे आज  आज सोमवार  को मंदल  में लगभग साढ़े 4 लाख से बनने वाले शिव महिमा महिला मंडल भवन के उद्घाटन के उपरांत बोल रहे थे । उन्होंने  कहा कि  मेरे लिए पहले आम जनता के काम और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है, उसके बाद ही ट्रांसफर जैसे मसलों को देखूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में आम जनता के काम हैं। वह आमजन के प्यार से ही दोबारा धर्मशाला के विधायक बने हैं ।

   सुधीर ने ग्राम पंचायत ढगवार में चकबन ढगवार  से मसरेहड़  तक लगभग 323.46 लाख  से बनने वाले सम्पर्क सड़क  का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ढगवार खास, चकबनखास व मसरेहड़  गांवों के  लगभग 1300 लोग लाभान्वित होंगे ।  सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सड़क 18

माह में बनाने का लक्ष्य रखा गया है । पांच मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर सात सौ मीटर लंबी सडक़ के बनने से ढगवार से मसरेहड़ पहुंचने में सिर्फ सात मिनट लगेंगे। मौजूदा समय में ढगवार से मंदल जाना हो तो वाया बगली 35 मिनट लगते हैं। अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली इस मांग को उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इससे लोगों को खेती व अन्य कार्यों में बहुत सहूलियत होगी।

 एयरपोर्ट के विस्तार पर सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विस्थापितों के साथ हैं। उन्हें विस्थापन का दर्द पता है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के मुआवजे और पुनर्वास के लिए वह जी जान लड़ा देंगे। विस्थापितों की समस्याओं को लेकर वह सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे। उनकी हर समस्या का समाधान होगा। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से भी गगल एयरपोर्ट जरूरी है,  

सुरक्षा-भूकंप के हालात में एयरपोर्ट विस्तार जरूरी है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से गगल एयरपोर्ट सबसे जरूरी है। पड़ोसी देशों ने बार्डर पर एयरपोर्ट बना लिए हैं। इस कारण इस एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है। 

   सुधीर ने ढगवार में खेल का मैदान बनाने के लिए 8 लाख रुपये देने की घोषणा  की उन्होंने  कहा कि  खेल का मैदान बनने से युवाओं में खेल की भावना जागृत होगी । साथ ही  खेलने का मौका मिलेगा  व मानसिक व शारीरिक विकास हो सकेगा ।

अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान मेहता, बीडीसी के वाइस चेयरमैन विपिन, जिला परिषद सदस्य निशा देवी आदि ने सड़क कार्य को शुरू करवाने के लिए विधायक सुधीर शर्मा का आभार जताया।

 इसके उपरांत  विधायक सुधीर शर्मा ने मंदल  व ढगवार  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-cabinet-meeting/

    इस अवसर पर एक्सईएन लोनिवि जगतार ठाकुर,  , एक्सईएन जलशक्ति अनीश ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एसडीओ रमेश धीमान , एसडीओ लोनिवि दशमिन्दर ,   एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एसडीओ रमेश धीमान , एसडीओ लोकनिव दशमिन्दर , जेई मनबिंदर ,जे ई कुलदीप  पठानिया ,   महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया ,  कांग्रेस नेत्री अनुराधा, रोहित शर्मा, बलदेव चौधरी, राकेश कुमार,जिप सदस्य निशा देवी,उत्तम डोगरा,   स्वरूप चौधरी , प्रधान ढगवार सुषमा  महिला मंडल प्रधान सुजाता , वीरेन्द्र  चौधरी  ओबीसी अध्यक्ष ,विवेक कुमार  , अजय कौशल ,सोनू डोगरा  , वीरेन्द्र  चौधरी ओबीसी अध्यक्ष ,विवेक कुमार  , अजय कौशल ,सोनू डोगरा ,  सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

5 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

5 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

5 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

5 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

6 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

6 days ago