Kangra Shimla : विश्वकर्मा योजना को लेकर हुई जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक

 उपायुक्त कार्यालय में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा को लेकर जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का ब्योरा विभाग के अधिकारियों से लेते हुए उनको उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय कारीगर और क्षेत्र विशेषज्ञों ने भाग लिया। एडीसी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन की दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की समीक्षा करना था।

एडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके व्यवसायों के विकास और वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत कारीगरों को वित्तीय सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण, और विपणन समर्थन प्रदान किया जाएगा।https://tatkalsamachar.com/kinnour-news-deputy-commissioner-kinnaur/ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन हेतु किसी भी नजदीकी लोक मित्र केन्द्र में सम्पर्क करें तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान एवं सचिव के माध्यम से अपने आवेदन को महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र में प्रेषित करें।

उन्होंने विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के कारीगरों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ दिया जाए। बैठक में इसके लिए विभिन्न तकनीकी संस्थानों को नामित किया गया है।https://www.youtube.com/watch?v=MeZvwxd-eNo&t=485s उन्होंने सभी से अपील की कि वे एकजुट होकर काम करें और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को कांगड़ा जिले में सफलतापूर्वक लागू करें। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल कारीगरों की जीवन स्थिति में सुधार लाएगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

बैठक में योजना के तहत वित्तीय सहायता की प्रक्रिया और आवश्यकताएँ स्पष्ट की गईं। एडीसी ने कारीगरों को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा और विभिन्न अनुदान योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी कारीगरों को समय पर और पारदर्शी तरीके से वित्तीय सहायता प्राप्त हो। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक व सदस्य सचिव ओम प्रकाश जरयाल ने जिला कार्यान्वयन समिति को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago