कांगड़ा : वर्षा जल संग्रहण के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: डीसी

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश.

 उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में वर्षा जल संग्रहण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए वर्षा जल संग्रहण ढांचों की उचित देखरेख के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को वर्षा जल संग्रहण और उसके उपयोग को लेकर आईपीएच विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में वर्षा जल संग्रहण ढांचे विकसित करने के लिए काफी कार्य किया गया है इनके उपयोग को लेकर भी सार्थक कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर वर्षा जल संग्रहण के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वर्षा के पानी के बहाव को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर भी वर्षा जल संग्रहण के लिए बेहतर कार्य किया है इसके साथ ही स्कूलों में भी जल संग्रहण के लिए ढांचे विकसित किए गए हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण से पानी की कमी को भी पूरा किया जा सकता है इसमें जिला के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए वर्षा जल संग्रहण काफी कारगर साबित हो सकता है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जल के सदुपयोग को लेकर भी लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों के रखरखाव के लिए भी उचित कदम उठाएं ताकि लोगों को किसी भी स्तर पर पेयजल की किल्लत नहीं हो।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात में पेयजल भंडारण टैंकों का भी समय समय पर क्लोरीनेशन करवाई जाए ताकि जलजनित रोगों से बचाव हो सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल स्कीमों को भी त्वरित दुरूस्त करने के निर्देश आईपीएच विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
    इससे पहले आईपीएच के अधिशासी अभियंता राहुल दुबे ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वर्षा जल संग्रहण को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आईपीएच विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

4 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

4 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

4 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

5 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

13 hours ago