Mock exercises play an important role in better coordination of agencies in any emergency situation.
हेमराज बैरवा गगल एयरपोर्ट में वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग माॅक एक्सरसाइज आयोजित
गगल एयरपोर्ट में आज वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग माॅक एक्सरसाइज तथा एयरोड्रोम कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह अभ्यास उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
माॅक एक्सरसाइज और बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), इंटेलिजेंस ब्यूरो, सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), एयरपोर्ट के आंतरिक स्टाफ, एयरपोर्ट पुलिस सिक्योरिटी यूनिट सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने कहा कि माॅक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य किसी संभावित विमान अपहरण अथवा विमानन संबंधी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा संयुक्त कार्रवाई की क्षमता को परखना और मजबूत करना रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के माॅक अभ्यास किसी भी आकस्मिक स्थिति में सभी संबंधित एजेंसियों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा अपनी निर्धारित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई, इसके साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने तथा संभावित कमियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान एयरोड्रोम कमेटी की बैठक में भी एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…