Games help develop a sense of discipline, leadership, and self-confidence in children: Devendra Jaggi
राजकीय उच्च विद्यालय योल कैंट में अंडर-14 छात्र एवं छात्राओं की ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ब्लाॅक के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यातिथि देवेंद्र जग्गी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।
देवेंद्र जग्गी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में जीत और हार जीवन का हिस्सा है, लेकिन मैदान में पूरे अनुशासन, ईमानदारी और खेल भावना के साथ उतरना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और निरंतर मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाएं।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों का खेलों से जुड़ना और भी जरूरी हो गया है। खेल न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें सकारात्मक सोच और चुनौतियों का सामना करने का साहस भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।
विद्यालय के मुख्याध्यापक राजिन्द्र प्रसाद ने मुख्यातिथि देवेंद्र जग्गी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उनमें खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेश धीमान, हरीश, बाॅबी गोस्वामी, संजीव सहोता, जयपाल, ओंकार चंद, विनोद राणा,
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…