Kangra News : केवल पठानिया ने शाहपुर में 229 शिक्षकों को बांटे टेबलेट बोले…शिक्षा क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत

‘शिक्षा, संवाद और शिक्षक’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर संवाद हेतु कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक हिमाचल विधानसभा एवं शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार के शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा प्रदान करने के प्रयासों के तहत प्रदेश में प्राथमिक स्कूल शिक्षकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने आज 229 शिक्षकों जिसमें रैत शिक्षा खण्ड के 165 तथा धर्मशाला शिक्षा खण्ड के 35 तथा कोटला शिक्षा खण्ड के 29 जेबीटी, मुख्य शिक्षकों तथा केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को टैबलेट वितरित किये। 

उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत जिला काँगड़ा के प्राथमिक शिक्षकों को 2726 टैबलेट दिए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य शिक्षण कार्यों में आधुनिकरण को बढ़ावा देना, डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना और डाटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाना है। इस सुविधा से शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार होगा। इसके अतिरिक्त इन टैबलेट के माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भाग लेकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है ताकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों को अधिक से अधिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके।https://tatkalsamachar.com/shimla-hrtc/ 

बकौल पठानिया, जिला में 498 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई है और शीघ्र ही अन्य रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह स्कूलों में बच्चों की संख्यां बढ़ाने हेतु मिशन मोड़ पर कार्य करते हुए महिला मंडलों, पँचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करें। उन्होंने उपनिदेशक शिक्षा को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कम से कम शिक्षा खण्ड कार्यालय पर एक प्रोजेक्टर हो ताकि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन का काम सुगमता से हो सके। उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अश्वनी भट्ट ने कार्यक्रम में आने के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार जताया। 

शिक्षा खण्ड रैत की बीईईओ अनु सैनी ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों एवं सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। रैत, धर्मशाला तथा कोटला शिक्षा खण्ड के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने खण्ड के बारे में विस्तृत जानकारी पॉवर पॉइंट के जरिये प्रस्तुत की। https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=GspgO_Sf7V7S-tb_

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अश्वनी भट्ट, बीईईओ कोटला इंदिरा देवी, बीईईओ धर्मशाला अनिता, खण्ड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरयाल, सेवा निवृत्त बीईई राजेश राणा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, शाहपुर पीटीएफ के महासचिव पंकज मनकोटिया, पूर्व प्रधान पीटीएफ राकेश, जिला काँगड़ा एनपीएसए के प्रधान राजिंदर मन्हास, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य कुलभूषण, सीएचटी दलजीत पठानिया, सीएचटी ममता, वनीता, अरविन्द, जागीर सिंह, शम्मी देवी, अनीता, प्रवीण, गायत्री के अतिरिक्त शाहपुर विधासभा के प्राथमिक स्कूलों के मुख्यध्यापक, जेबीटी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

7 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago