Blog

Kangra News: शिक्षा से ही सशक्त व्यक्ति, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : केवल सिंह पठानिया

शिक्षा से ही सशक्त व्यक्ति, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति और समाज दोनों के समग्र विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। यह विचार शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजोल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा युक्तिकरण, क्लस्टर सिस्टम तथा पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में पदोन्नतियां की जा रही हैं तथा रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पद भी भरे जा रहे हैं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिला कांगड़ा की लोक संस्कृति एवं लोक नृत्यों को बढ़ावा देना आवश्यक है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे जुड़ाव महसूस कर सकें।

उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग द्वारा क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान लगभग 68.30 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त अनसुई एवं केटलू क्षेत्रों में बरसात के दौरान भूमि कटाव से हुए नुकसान की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री द्वारा समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई गई, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। वर्तमान में यहां 1.15 करोड़ रुपये की लागत से करैट लगाने का कार्य प्रगति पर है, जबकि गत वर्ष अनसुई क्षेत्र में 70 लाख रुपये की लागत से करैट लगाए गए थे, जिससे भूमि कटाव पर प्रभावी रोक लगी है।

उन्होंने बताया कि 5.77 करोड़ रुपये की लागत से थोला बस्ती से भोई सड़क तथा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से धनोटु वाया बड बस्ती सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ सब-सेंटर अनसुई के जीर्णोद्धार पर 6 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने रजोल सेंटर के अंतर्गत  75 प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अपनी ओर से स्कूल बैग भेंट किए । उन्होंने स्कूल के लिए कबड्डी मैट देने की भी घोषणा की ।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना पुंज ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने वर्ष भर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

इस अवसर पर सेवा निवृत्त विधानसभा सचिव गोवर्धन, पूर्व सीएमओ डॉ सुशील शर्मा,बलवंत मन्हास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.डी. शर्मा, रीना पठानिया, प्रदीप बलौरिया, पंचायत प्रधान सपना, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीत, बीडीओ रैत कमलजीत, शाहपुर के प्रधानाचार्य बलजीत, रैत के प्रधानाचार्य शमशेर भारती, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, बीईईओ मिनटों देवी,डॉ. यशपाल, रंजीत सिंह, अनिता, अनिल ठाकुर, कैप्टन जोगिंदर, एसएमसी प्रधान एवं सदस्यगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago