Education

Kangra News: शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए किए जा रहे अहम बदलाव :  बाली

महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि।  

महापुरुष महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी को साहस, कर्तव्य निष्ठा और दयालुता की सीख देता है यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा के धर्मगिरि स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यअतिथि बनकर पहुँचने पर कहे। मुख्य अतिथि का स्कूल प्रबंधक कुलदीप सिंह , प्रधानाचार्य ऐश्वर्या समयाल ,के.एस चंबयाल, टेक चंद और संस्था के समस्त गणमान्यों, अध्यापकों अभिभावकों और बच्चों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।


संबोधन के दौरान बाली ने महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के समस्त प्रशासन बच्चों और अभिभावकों को वार्षिक समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा नगरोटा का यह स्कूल अनेकों बच्चों के जीवन को उज्जवल करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा यहां बच्चों द्वारा दी गई प्रत्येक प्रस्तुति बेहतरीन है जो कि समाज को एक संदेश देने का काम कर रही है इसके लिए बच्चों और अध्यापकों का परिश्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 850 संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का अपना वायदा भी पूरा किया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस राजीव गांधी डे.बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। जिसमें नगरोटा विस क्षेत्र के कबाड़ी में भी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। बाली ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा उच्च शिक्षा को गुणवत्ता पूर्वक बनाने के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आने को निर्णय लिए जा रहे हैं जिसका लाभ हर वर्ग के बच्चों को मिलेगा। उन्होंने बच्चों को हमेशा नया सीखने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।


इससे पूर्व प्रबंधक कुलदीप सिंह, टेक चंद और के.एस चंबयाल संबोधन के दौरान स्कूल के निर्माण से लेकर अब तक के स्कूल की विकास की गाथा का विवरण दिया। उन्होंने बताया उनकी संस्था द्वारा बच्चों को आगे ले जाने लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा स्कूल में एचपीसीए की डे अकैडमी स्थापित की गई हैं जहां पढ़ाई के साथ बच्चे खेलों में भी भविष्य बनाएंगे। उन्होंने बताया स्कूल में बच्चों और समस्त स्टाफ के लिए हास्टल बनाया गया है।


 प्रधानाचार्या ऐश्वर्या समयाल ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट और स्कूल की समस्त गतिविधियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तो स्कूल के बच्चे अन्य गतिविधियों में भी आगे रहते हैं और जिला राज्य स्तर तक स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।


स्कूल के बच्चों ने अनेकों मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मुख्यअतिथि ने स्कूल के मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने अपने निजी खाते से 5 लाख रुपये स्कूल के विकास पर खर्च करने के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने 50 हजार रुपये स्कूल के बच्चों के लिए भी दिए। मुख्य अतिथि ने परीक्षाओं खेलकूद प्रतियोगिताओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को इनाम बांटे उन्होंने गणमान्य को भी स्मृति चिन्ह दिए।
यह रहे उपस्थित। मुख्य अतिथि सहित एसडीएम मुनीश शर्मा, प्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्या ऐश्वर्या समयाल, के.एस चंबयाल, टेकचंद, सुभाष पठानिया, अन्य गणमान्य, समस्त अध्यापक , अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago