Kangra News :- जिला कांगड़ा को 558 करोड़ रुपये की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को मिली केंद्रीय स्वीकृति

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत् प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के कांगड़ा जिला के लिए दो महत्वपूर्ण मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिला कांगड़ा के लगभग 160 गांवों को सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी जिससे हजारों किसान लाभान्वित होंगे तथा कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित ‘‘सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना’’ को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना लगभग 219 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी।


इस परियोजना के माध्यम से ज्वाली और शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के 45 गांवों की 2,186 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लगभग 24,120 ग्रामीणों को सीधा लाभ होगा। यह क्षेत्र अब तक वर्षा पर आधारित पारंपरिक कृषि प्रणाली पर निर्भर था, जहां सिंचाई के https://tatkalsamachar.com/kangra-news-agriculture-projectes/अभाव में किसान अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। परियोजना के कार्यान्वयन से अब खरीफ और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा कृषक आय में बढ़ोतरी होगी।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज्वालामुखी और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 339 करोड़ रुपये की एक अन्य मध्यम सिंचाई परियोजना को भी तकनीकी मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना से 116 गांवों के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। यह क्षेत्र भी लंबे समय से सिंचाई अवसंरचना की कमी से प्रभावित था।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेंगी। निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं को प्रशिक्षित कर तकनीकी कार्यों में भी शामिल किया जाएगा।


इन परियोजनाओं से भू-जल संरक्षण, फसल विविधता को बढ़ावा और जल उपयोग दक्षता में सुधार जैसे बहुआयामी लाभ प्राप्त होंगे। इससे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से भी लड़ने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य को समयबद्ध शुरू किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में देरी न हो और परियोजना के सभी प्रशासनिक व तकनीकी पहलुओं को पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।


उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रदेश के ‘हर खेत को पानी’ के लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में किसानों के सुरक्षित भविष्य के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago