Trending Now

Kangra News: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की विभागीय कार्यों की समीक्षामैक्लोडगंज और भरमौर सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी लंबित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में मैक्लोडगंज सड़क की जर्जर स्थिति पर चर्चा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 7 वर्षों से इस सड़क की मरम्मत का कार्य निरंतर किया जा रहा है, लेकिन बार-बार भू-स्खलन होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अब विभाग द्वारा भू-वैज्ञानिक टीम द्वारा स्थल का सर्वे करवाया जाएगा ताकि तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त समाधान निकाला जा सके।


इसके अतिरिक्त बैठक में ज़िला चंबा के कटोरी बंगला भरमौर मार्ग को दो लेन में विकसित करने के कार्य की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए 93 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसका सर्वेक्षण कार्य जारी है और शीघ्र ही इस महत्त्वपूर्ण परियोजना को पूर्ण कर दिया जाएगा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता (परियोजना) सुरेन्द्र पॉल जगोटा एवं वन विभाग की प्रभागीय वन अधिकारी (एफसीए) ऋचा बाचंटा के अतिरिक्त विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे
.0.

शाहपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शिक्षा एवं आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला कांगड़ा के राजीव गांधी राजकीय मॉडल-डे-बोर्डिंग स्कूल, रैत के निर्माण कार्य से संबंधित विषय पर चर्चा की गई जिसमें विद्यालय के निर्माण कार्य के लिए विभागीय स्तर पर स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त, रिड़कमार उप-तहसील दरीणी, तहसील शाहपुर, ज़िला कांगड़ा में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा तथा शाहपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए आवश्यक धन राशि के प्रावधान पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
केवल सिंह पठानिया ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध तरीके़ से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख वास्तुकार राजीव शर्मा, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा राकेश कुमार के अतिरिक्त विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago