Kangra : खनियारा में फ्लैग मार्च निकाल किया लोगों को आश्वस्त

 जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने स्वयं वीरवार को जिला मुख्याल्य धर्मशाला के खनियारा में लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की दृष्टि से हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने खनियारा में लोगों और व्यापारियों से बातचीत की तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं और अन्य संभावित असामाजिक गतिविधियों को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि वह निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि के बारे में तुरंत प्रशासन को बताएं। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय और लालच के वोट देने का आह्वान किया।
इस मौके पर अर्धसैनिक बल और पुलिस की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों को मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था चाक चौंबद रखने का भरोसा दिलाया। https://www.tatkalsamachar.com/solan-kunihar-democracyvan/ उन्होंने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनावी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है तथा लोग पूरी प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी उपस्थित रहीं।

Recent Posts

Shimla News:चिड़गांव में घर और अनाज जला, जंगलों में आग से भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश के रोहडू और निथथर इलाकों में आग लगने की गंभीर घटनाएँ सामने आई…

9 hours ago

Shimla News:शिमला के बाज़ारों में होली की रौनक

शिमला के मुख्य बाज़ारों में होली की खरीदारी ज़ोरों पर है। लोअर बाज़ार में लोग…

10 hours ago

Shimla News:हिमाचल में 84 नई पंचायतें बनाने की तैयारी, लोगों से सुझाव मांगे गए

हिमाचल प्रदेश में 84 नई पंचायतें बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने…

11 hours ago

Shimla News:अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,हिमाचल प्रांत, ज़िला शिमला की नई कार्यकारिणी घोषित

पिछले कल (1 मार्च 2026) रोटरी टाउन हॉल, शिमला में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हिमाचल…

11 hours ago

Shimla News: नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू…

13 hours ago

Shimla News:नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत…

2 days ago