Kangra : धर्मशाला के पुलिस मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस

जिला स्तरीय गण्तंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के बेहतर आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के उपरांत प्रातः 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-chief-minister/ इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ विभिन्न स्कूलोें के बैंड दलों द्वारा शानदार मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और नाटय दल अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समारोह के दृष्टिगत शहर की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने और शहर में स्थित विभिन्न स्मारकों की स्वच्छता हेतु भी विशेष प्रबन्ध करने  के अलावा गणतंत्र दिवस पर इन स्मारकों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने को कहा। उन्होंने आम नागरिकों से भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

3 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

4 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

4 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

5 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago