Kangra: Testing and vaccination necessary to prevent corona: DC
आलमपुर में राज्य दूसरा का ड्राइव इन कोविड टेस्टिंग सेंटर शुरू
प्रातः नौ से दोपहर दो बजे तक टेस्ंिटग की मिलेगी सुविधा
कांगड़ा जिला के आलमपुर में दूसरा डाªइव इन कोविड टेस्टिंग सेंटर खोला गया है इसमें प्रतिदिन प्रातः नौ बजे से लेकर दो बजे तक कोविड टेस्टिंग की जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कोविड टेस्टिंग केंद्र चरणबद्व तरीके से खोले जा रहे हैं ताकि अन्य स्थानों के वाहनों के माध्यम से आने वाले लोगों की कोविड टेस्टिंग भी सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखेते हुए कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इससे पहले धर्मशाला में प्रदेश का पहला ड्राइव इन कोविड टेस्टिंग सेंटर खोला जा चुका है। इसमें पर्यटकों सहित आमजनमानस को भी कोविड टेस्ट करवाया जा रहा है।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ साथ नियमित टेस्टिंग भी जरूरी है ताकि संक्रमण समाज में नहीं फैल सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में विशेष कोविड टेस्टिंग अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी लोगों की टेस्टिंग का प्लान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से तैयार किया गया है इसके साथ ही जिला भर में व्यापार मंडलों के माध्यम से दुकानदारों की भी टेस्टिंग की जाएगी इसके अतिरिक्त टैक्सी चालकों के भी नियमित तौर पर कोविड टेस्टिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ड्राइव इन टेस्टिंग सेंटर मुख्य मार्ग के किनारे खोले जा रहे हैं ताकि इन मार्गों से वाहनों में गुजरने वाले लोगों को कोविड टेस्टिंग की त्वरित सुविधा दी जाएगी इसमें वाहनों की आवाजाही किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हो उस के लिए भी ट्रेफिक पुलिस द्वारा भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अभी भी कोविड से बचाव की जरूरत है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं जबकि लोगों को भी कोविड प्रोटाकॉल का पूरा ध्यान रखना चाहिए उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण स्तर पर भी कोविड को लेकर रेंडम सेंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संपर्क सूची के आधार पर भी सुचारू टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…