Chief Minister reviews preparations related to Bharat Jodo Yatra
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश स्थल कांगड़ा जिले के इंदौरा के निकट मानसर टोल प्लाजा का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मलोट में राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को कम से कम असुविधा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। https://www.tatkalsamachar.com/sirmour-republic-day/ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यह आयोजन यादगार बने।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मंत्री, विधायकगण, पूर्व विधायक, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल एवं कांग्रेस के अन्य नेता उपस्थित थे।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…