Kangra : एडीसी ने बैजनाथ में जांची स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था

 एडीसी कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ ने आज वीरवार को जिला कांगड़ा के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद जिले में सभी व्यवस्थाओं से लैस स्ट्रांग रूम स्थापित किये गए है। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को कड़े पहरे में संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवान 24 घंटे ईवीएम की कड़ी पहरेदारी पर तैनात हैं। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-iti-trainees/ इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने वहां सुरक्षा में लगे जवानों को पूरी मुस्तैदी से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने सुरक्षा में लगे सैन्य कर्मचारियों से बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। गंधर्वा राठौड़ ने निरीक्षण के उपरंात बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सभी स्ट्रॉंग रूम की पहरेदारी को अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सुरक्षा कर्मचारी पूरी सजगता से इनकी निगरानी कर रहे हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ओम कांत ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

22 minutes ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

39 minutes ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

56 minutes ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

24 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

24 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

1 day ago