Kangra: 45 new cases of covid, 66 people became healthy,
कांगड़ा जिला में वीरवार को कोविड संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए हैंे और 66 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं जबकि आज एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 423 हैं। सभी सक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार तथा जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खांसी बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं तथा इस के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…