[metadata element = “date”]
एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज यानी 9 सितंबर को मुंबई पहुंचना है. इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से रवाना हो गई हैं. वो चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी. बता दें कि हिमाचल के मंडी में कंगना का पैतृक घर है.
बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है. दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है. मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी. गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी.
मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया. कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया. जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं जांची जा सकी. इसलिए दोबारा उनका ये टेस्ट हुए. उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई. रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही कंगना का मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया है. कंगना दोपहर में चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी. उनकी फ्लाइट दोपहर सवा 12 बजे की है. ये फ्लाइट 2 बजे मुंबई उतरेगी करेगी.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…