कमलेश कुमारी ने भुक्कड़ में किया सडक़ का भूमि पूजन

स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने सोमवार को भुक्कड़ में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ का भूमि पूजन किया तथा जनसभा को संबोधित किया।
 उन्होंने कहा कि चार वर्षों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाएं मंजूर की गई हैं। इससे क्षेत्र का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने वर्षा शालिका के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने महिला मंडल बैरी भट्टा और महिला मंडल भुक्कड़ के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का प्रावधान करने तथा दोनों महिला मंडलों को फर्नीचर के लिए दस-दस हजार रुपये और पांच सोलर लाइटें देने का ऐलान भी किया।
  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर सेक्टर प्रभारी विक्रम ठाकुर, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भवानी शर्मा, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक संतोष जरियाल, भूतपूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक अजीत शर्मा, रूप लाल, रमेश चंद, ज्वाला राम और पंचायत प्रधान वीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

3 days ago