Kinnaur News : निचार, कल्पा एवं पूह विकास खण्डों तथा पंचायत स्तर पर आम लोगों को किया जाएगा जागरूक

स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत जनजातीय जिला किन्नौर में 14 सितम्बर से 01 अक्तबूर, 2024 तक आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान के सफल कार्यन्यवन के दृष्टिगत आज जिला के उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।


उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला किन्नौर में 13 सितम्बर, 2024 को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा जिसका विषय ‘स्वभाव स्वछता-संस्कार स्वच्छता’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है ताकि जिला किन्नौर को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जिला के कल्पा, निचार एवं पूह विकास खण्डों सहित पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन बारे जागरूक किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा साडा के सफाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। https://tatkalsamachar.com/una-news-myaswami-annadurai/ उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करने को भी कहा ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके और जिला के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।


खण्ड विकास अधिकारी पूह एवं जिला विकास अधिकारी अभिषेक बरवाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा जिला में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से उपस्थित जनों को अवगत करवाया।


बैठक में उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरू लाल नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता दिनेश सेन, https://youtu.be/B9eM-krueY8?si=zQrJiFwoYhwdYWKh जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्य डाईट कुलदीप नेगी, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक एचाआरटीसी पीयूष शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओ.पी बंसल व जनजातीय महिला कल्याण परिषद की अध्यक्षा रत्न मंजरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago