जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति ( Lahul-Spiti)में पहली बार “केलांग कनक्लेव” ( Keylong Conclave) के नाम से इन्वेस्टर मीट ( Investor meet) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 12 और 13 अगस्त को केलांग( Keylong) में होगा। इसकी जानकारी कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय ने दी। इस कनक्लेव में देश की 20 नामी कंपनियां और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है। कनक्लेव में 10 एमओयू साइन होंगे जिसमें लाहुल का छरमा, गुठ, हॉप्स और अन्य जड़ी बूटियां शामिल हैं। यह लाहुल-स्पीति जिले के कुछ ऐसे उत्पाद हैं जिनकी देश भर में काफी ज्यादा डिमांड है और इनके अधिक उत्पादन से यहां के किसानों की आय कई गुणा बढ़ाई जा सकती है। वहीं इस कनक्लेव में मोबाइल सर्विस देने वाली कंपनियों को भी बुलाया जा रहा है ताकि लाहुल-स्पीति जैसे जनजातीय जिला में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके। वहीं कनक्लेव में केंद्रीय जनजातीय विकास मामलों के राज्य मंत्री के आने की संभावना भी जताई जा रही है। कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेयने बताया कि सारा आयोजन फोकस इंडिया के माध्यम से किया जा रहा है ताकि किसानों को एक स्थान पर लाकर उन्हें हर प्रकार की जानकारी दी जा सके।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…