JEE MAINs परीक्षा आज

[metadata element = “date”]

कोरोना के नए मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. ऐसे माहौल में छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) कराए जाने का विरोध कर रहे थे. छात्रों और विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद जेईई की परीक्षा आज से शुरू हो रही है. 

परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले कई परीक्षण से गुजरना पड़ रहा है. परीक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी फेसशील्ड में नजर आ रहे हैं. परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे छात्र भी मास्क और ग्लव्स लगाए हुए हैं.

सियासी घमासान के बीच हो रही परीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं. शिक्षा मंत्री ने छात्रों और उनके अभिभावकों को यह भी आश्वस्त किया है कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि छात्रों को हर सहायता दी जाएगी. बता दें कि जेईई की परीक्षा के लिए देशभर के करीब 11 लाख छात्रों ने आवेदन किया है.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago