Sirmour & Una News : सिरमौर और ऊना जिला के चार लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया

सिरमौर और ऊना जिला के चार लोगों ने जल जीवन मिशन के तहत दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया
नाहन 16 अगस्त।  77वें स्वंतत्रता दिवस और जल जीवन मिशन के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों से आये और मिशन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया https://youtu.be/XPEe-YEmNc8
इस कार्यक्रम में जल शक्ति नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बतौर स्टेट नोडल आफिसर भाग लिया।

आशीष राणा ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव विन्नी महाजन, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और अतिरिक्त सचिव एवं मिशन डारेक्टर विकास शील, मिशन निदेशक राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने विशिष्ट अतिथियों से संवाद किया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए http://, https://www.tatkalsamachar.com/judicial-complex-hamirpur-badsar/ जल योद्धाओं ने जल जीवन मिशन से जुड़़़े अपने-अपने अनुभव इस कार्यक्रम में सांझा किये।

आशीष राणा ने बताया कि दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस  समारोह में हिमाचल प्रदेश से की ओर से विशेष आंमत्रित सदस्य के रूप में सिरमौर जिला के सरांहा क्षेत्र की राजेश्वरी और उनके पति इंद्र दत्त शर्मा और ऊना के हरोली निवासी रमन कुमारी और उनके पति तिलक राज ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि ये विशेष आमंत्रित सदस्य हिमाचल प्रदेश की ऐसी पंचायतों से समारोह में बुलाये गये जिन्होंने ‘‘हर घर जल प्रमाणीकरण’’ की उपलब्धियां हासिल किया है। इन सदस्यों को जल शक्ति मंत्रालय में सम्मानित भी किया गया।

Recent Posts

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

6 hours ago

Bilaspur News:राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शानदार आयोजन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…

6 hours ago

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

8 hours ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

8 hours ago