जयराम सरकार की अफसरों पर नहीं कोई पकड़

आईएन मैहता ने कहा कि जयराम सरकार की अधिकारियों पर कोई पक़ड नहीं है। इसलिए सरकार आए दिन अधिकारियों को बदल रही है। हालात यह है कि सरकार ने मुख्य सचिव स्तर के तीन अफसरों को बिना कामकाज के सलाहाकार लगा रखा है। जूनियर अफसर को मुख्य सचिव लगाने का विरोध सीनियर आईएएस अधिकारी खुलकर कर चुके हैं। एक सीनियर अधिकारी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल के महकमे संभाल रहे अफसरों को दिल्ली में बंगले

मैहता ने कहा है कि जयराम सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर अधिकारियों की मौज करवा रही है। सरकार द्वारा दिल्ली में सीनियर आईएएस  अधिकारियों को बंगले और अन्य सुविधाएं दी गई  हैं जबकि उनको हिमाचल में महकमे में दिए गए हैं। जनता का पैसा इन अधिकारियों पर जाया किया जा रहा है।

आईएन मैहता ने जयराम सरकार पर घोटालों में संलिप्त होने के आरोप लगाए।

-पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक कर इसे 6 से 7 लाख रूपए में बेच दिया गया। इसमें सरकार और पुलिस विभाग के लोग शामिल हैं।  सरकार बडे मगरमच्छों और अधिकारियों को बचा रही है।

-एचपीयू मे शिक्षकों के 200 पदों पर यूजीसी नियमों को दरनिकार कर भाजपा और संघ के लोगों को तैनाती दी गई। मैरिट में आए युवाओं को बाहर किया गया।

-सड़कों और अन्य कार्यो  में घटिया सामग्री इस्तेमाल का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिमला सोलन सड़क टारिंग के बाद ही उखड़ गई।

–भाजपा सरकार के समय में कई बड़े घोटाले हुए। भाजपा  के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष को कोरोना काल में पीपीपी किट घोटाले के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस मामले में जो चार्जशीट बनाई, उसमें असली आरोपियों बाहर रखा गया।

-फर्जी डिग्री मामले में भाजपा सरकार के समय में ही सामने आया। इसकी जांच में लीपापोती की गई। इसमें केवल एक मात्र विश्वविद्यालय पर ही 22 एफआईआर दर्ज की गई। जबकि बाकी विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्रियों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

हेलीकाप्टर में उड़ रहे सीएम नहीं देख रहे सड़कों में गड्ढे

आईएऩ मैहता ने कहा कि हिमाचल में सड़कों की हालात बदतर है। https://www.tatkalsamachar.com/mandi-mahendra-singh-thakur/ मुख्यमंत्री खुद पूरे प्रदेश में हैलीकाप्टर में उड़ते रह रहे हैं, ऐसे में उनको सड़कों पर पड़े गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री बुधवार को चौपाल निवार्चन क्षेत्र के नेरवा में हेलीकाप्टर से ही गए। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह वहां पर भी बिना बजट के प्रावधान किए कौरी घोषणएं कीं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के पर सरकारी खजाने से 50 लाख रूपए बहाए गए। पूरे प्रदेश में इस तरह के महोत्सव मनाकर सरकारी खजाने को लूटा ज रहा है। इसका जबाव जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को देगी।

इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाइक, कांग्रेस विधि विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह, सचिव विनय मेहता, चंद्रशेखर, दीपक शर्मा सुंफा आदि भी मौजूद रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago