जयराम सरकार के तीन साल में यह हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है-सुधीर शर्मा कांग्रेस कमेटी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय मंथन शिविर पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा की अंदरूनी चिंता का जो विष इस शिविर से बाहर निकला है,अब उसे इसे पीने को भी तैयार रहना होगा।उन्होंने कहा है कि इस मंथन शिविर में भाजपा की अंतर्कलह सामने आ चुकी है जिसे वह छुपाने का असफल प्रयास कर रही है।

सुधीर शर्मा ने आज यहां कहा कि प्रदेश में इन तीन सालों में जयराम सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल साबित हुई है।एक तरफ जहां सरकार और नोकरशाही के बीच कोई तालमेल नही रहा है वहीं दूसरी ओर  संगठन और सत्ता का संघर्ष भी किसी से छुपा नही है।यही बजह रही है कि भाजपा के एक वर्ग ने नेतृत्व परिवर्तन की मुहिम को छेड़ा है जिसे शांत करने के लिए भाजपा को इस मंथन शिविर की जरूरत पड़ी है।उन्होंने कहा है कि अभी भाजपा का नेतृत्व को लेकर मंथन पूरा नही हुआ है,जिसे अब वह दिल्ली में करने की बात कह रही है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि अच्छा होता भाजपा अपने इस मंथन शिविर में प्रदेश की ज्वलंत  समस्याओं बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के साथ साथ कोरोना से प्रभावित बंद पड़े लोगों के व्यवसाय,पर्यटन उद्योग व उस जुड़े उद्योग को फिर से शुरू करने की किसी विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा करते व केंद्र सरकार से प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ करने की कोई मांग या प्रस्ताव करते।

सुधीर ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार का प्रदेश व लोगों की समस्याओं की ओर कोई भी ध्यान नही है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी की सरकार को कोई चिंता नही है।आज प्रदेश विकट परिस्थितियों से गुज़र रहा है।प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है।सरकार अपने खर्चे चलाने के लिए विकास के नाम पर कर्ज पर कर्ज ले रही है।विकास के नाम पर इन तीन सालों में एक ईंट तक नही लगी।भाजपा के नेताओं ने कोरोना की इस विपदा को अबसर में बदलने की कोई कोर कसर नही छोड़ी है।

सुधीर शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को मुहं की खानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा से लोगों का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है।उन्होंने कहा है कि अब भाजपा कितने भी मंथन,या चिंतन कर ले,उसकी सत्ता से विदाई तय है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन कल 19 जून को सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित करें।उन्होंने कहा है कि देश मे कोविड 19 के इस महामारी में मारे गए लोगों के सम्मान व श्रद्धा के  चलते राहुल गांधी ने भी अपना जन्मदिन नही मनाने का फैसला किया है।

राठौर ने सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों से कहा है कि वह कल अपने अपने जिलों व ब्लॉकों में कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को मास्क,सनेटीआज़र व अस्पतालों में रोगियों को उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए फल आदि वितरित करें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विपदा में लोगों की मदद का भरसक प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के निर्देश पर सभी को लोगों की सेवा को आगे आना है।

Recent Posts

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

17 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

20 hours ago

Bilaspur News:राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शानदार आयोजन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…

21 hours ago

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

22 hours ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

22 hours ago