Retirement ceremony organized in the Department of Information and Public Relations
सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 बलवीर सिंह और कम्पयूटर ऑपरेटर हरीश चन्द्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
बलवीर सिंह ने 19 जनवरी, 1987 को विभाग में क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 39 वर्षों की अवधि में उन्होंने ईमानदारी, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में विशेष पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान वह अनुशासित, https://tatkalsamachar.com/bjp-knh-shifting/ विश्वसनीय और ज़िम्मेदार अधिकारी रहे। विभाग की विभिन्न शाखाओं को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। उनका कार्य व्यवहार, पेशेवर दक्षता और ज़िम्मेदारियों को सहजता से निभाने की क्षमता ने उन्हें विभाग का मूल्यवान सदस्य बनाया।
हरीश चन्द्र शर्मा ने 13 अप्रैल, 2006 को विभाग में कम्पयूटर ऑपरेटर के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 20 वर्षों की अवधि में उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा कुशलता के साथ किया। उन्होंने प्रत्येक कार्य को उत्साह, तत्परता व धैर्य के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अजय पाराशर ने उनके स्वस्थ, ख़ुशहाल और सुखद जीवन की कामना करते हुए विभाग के लिए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्त्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से प्रदान की गई सेवाएं https://youtu.be/9iZ7NJYoEi8?si=83w_VFVqOoCUFNUv सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं।
अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें सुखद, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री का झूठे, उन पर मंत्री भी नहीं करते यकीन, ममता बनर्जी जैसी है सुक्खू…
मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…
आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…
Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…