Categories: Cricket

IPL 2024 Playoffs : 3 टीमें आईपीएल से बाहर,1 की प्लेऑफ में एंट्री

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 में 13 मई तक 63 दिनों के अंदर कुल 53 मुकाबले खेले चुके हैं. अब तक कुल तीन टीमें मुंबई इंड‍ियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स आईपीएल की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. वहीं प्लेऑफ के ल‍िए ट‍िकट कटवाने वाली एकमात्र टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है.

13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने जाना वाला मैच बार‍िश के कारण रद्द हो गया. इसका सीधा नुकसान गुजरात को झेलना पड़ा. अब गुजरात की टीम बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब कुल मिलाकर आईपीएल प्लेऑफ के 3 स्थानों के लिए 6 टीमों के बीच जंग है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, उसके अब तक कुल 12 प्वाइंट्स हैं. उसका नेट रन रेट (NRR)  0.387 है. RCB को अपना मैच बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स  (CSK) से 18 मई को च‍िन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है.

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत ने अब उनको प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है. अगर बेंगलुरु की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हारते हैं तो वो 14 प्वाइंट्स तक पहुंचेगे.  इससे उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिल सकता है,लेकिन इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में जाने चाहिए. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दोनों ही 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकते हैं, इससे आरसीबी बाहर हो जाएगी. 

RCB और CSK का मैच एक तरह से नॉकआउट है.  RCB को अपना नेट रन-रेट CSK से आगे ले जाने है तो उसे मैच 18 रन (यदि वे 200 का स्कोर बनाते हैं) से जीतना होगा. LSG तब तक अपने दोनों मैच खेल चुकी होगी. वहीं  SRH के पास एक मैच बचा होगा. इसका साफ मतलब है कि RCB और CSK दोनों के पास इस मामले में काफी स्पष्टता होगी कि वे कहां मौजूद हैं. 

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago