Treding News

Kangra News:एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा: केवल सिंह पठानियाबोले…. बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझेंगेधारकण्डी के पांच स्कूलों के 44 बच्चों को नेचर कैंप हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत में एटीसी शाहपुर के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय नेचर कैंप के लिए बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस एक दिवसीय नेचर कैंप में शाहपुर विधानसभा के धारकण्डी क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह, कनोल, दरीणी, राजकीय उच्च विद्यालय भलेड़ तथा राजकीय मिडल स्कूल तल के 44 विद्यार्थी एवं 6 अध्यापक भाग ले रहे हैं।

कैंप के दौरान बच्चे नेचर वॉक, कांगड़ा घाटी के प्रसिद्ध चाय बागानों का भ्रमण, ट्यूलिप गार्डन पालमपुर तथा साइंस सेंटर पालमपुर का दौरा करेंगे।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एटीसी शाहपुर द्वारा आयोजित यह चौथा नेचर कैंप है, जिसमें बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को व्यवहारिक रूप से समझेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सीखने की नई ऊर्जा पैदा करते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन  से एटीसी शाहपुर को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सक्रिय किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और आमजन इससे लाभान्वित हो सकें। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वे कैंप में जो भी सीखें और अनुभव करें, उसे अपने परिजनों और साथियों के साथ साझा करें।

एटीसी की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया ने बताया कि नेचर कैंप के अलावा एटीसी में समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिनमें महिलाओं एवं राजमिस्त्रियों को भी कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, डीपीओ अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल जरयाल (भटेछ), प्रधानाचार्य शमशेर भारती (रैत), प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा (दरीणी), उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा संबंधित विद्यालयों के अध्यापक एवं एटीसी स्टाफ एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Vijay Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

6 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

6 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago