मुख्यमंत्री ने वाकटनाघाट में पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी उत्कृष्ट केन्द्र की आधारशिला रखीं

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सोलन के वाकनाघाट के निकट ग्राम पंचायत छावसा में 85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पर्यटन, आतिथ्य और सूचना प्रोद्यौगिकी के उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला रखीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों को बेहतर व प्रशिक्षित श्रम शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट केन्द्र में एक सूचना प्रोद्यौगिकी केन्द्र, आतिथ्य और पर्यटन के लिए उत्कृष्ट केन्द्र, प्रशिक्षण होटल, शिक्षण स्टाफ निवास, छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और निदेशक निवास होंगे। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र उद्योगों की मांग के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित युवाओं को तैयार करेगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार को कुछ कठोर निर्णय लेने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन  समय में भी प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इसलिए परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब निर्णय लिया है कि आयोजनों के दौरान 50 से अधिक लोगों को इक्कठा होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण पूर्व-निर्मित संरचना (प्री फैब्रिकेटिड स्ट्रक्चर)  के साथ किया जाएगा, जिसे जून, 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कई कम्पनियों ने इस उत्कृष्टत केन्द्र के संचालन भागीदार बनने के लिए अपनी रूचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि संचालन भागीदारों का चयन एडीबी प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरम्भ किया गया है और सात अन्तरराष्ट्रीय कम्पनियां और 23 अन्य संगठनों ने इस क्षेत्र में रूचि दिखाई है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह संस्थान उच्च आईटी कौशल जैसे अनालटिक्स, रैबोटिक्स और आर्टिफिश्यिल इन्टैलिजेंस आदि की मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के नए उद्यमियों को इन्क्यूबेशन हब सेवाएं भी प्रदान करेगा।
तकनीकी शिक्षा और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य (हाॅस्पिटलिटी) के लिए यह उत्कृष्ट केंद्र देश का चैथा केंद्र होगा और यह 18 माह में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य के युवाओं को उनके कौशल उन्नयन के लिए एक वरदान साबित होगा।
विधायक व पूर्व मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य के युवा अपने कौशल उन्नयन के लिए सर्वोत्तम प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि वे अपनी आजीविका कमाने के लिए सक्षम बन सकें।
भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह उकृष्ट केंद्र राज्य के युवाओं को रोजगार उन्मुखी (इम्प्लाईमेंट ओरिएंटिड) शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में विकास की गति निर्बाध रूप से चले।
सोलन भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने प्रस्तावित उत्कृष्ट केंद्र के बारे में प्रस्तुति दी।
कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, सचिव तकनीकी शिक्षा डाॅ. अजय शर्मा, उपायुक्त सोलन के.सी. चमन व अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago