हिम सुरक्षा अभियान में दी गई जानकारी सभी के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण-डाॅ. सैजल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने सभी से आग्रह किया कि प्रदेश के साथ-साथ सोलन जिला में 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर 2020 तक कार्यान्वित किए जा रहे हिम सुरक्षा अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सही जानकारी प्रदान करें ताकि जन-जन को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखा जा सके। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत अन्हेच, बोहली तथा काबाकलां में 26 लाख रुपए के विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। 
डाॅ. सैजल ने ग्राम पंचायत अन्हेच में 07 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत घर, ग्राम पंचायत बोहली में 12.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन तथा ग्राम पंचायत काबाकलां में 06.25 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिम सुरक्षा अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों की कोरोना वायरस संक्रमण के साथ-साथ के रक्तचाप, तपेदिक, कुष्ठ रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जांच आरंभ की है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर इन बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर रही है। इस सम्बन्ध में सभी जिलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर 8000 टीमें तथा सोलन जिला में 518 टीमें इस कार्य में संलग्न हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दी गई सही जानकारी रोग रहित हिमाचल के सपने को साकार करने में सहायक होगी।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी साझा करने में संकोच न करें। सही जानकारी बहुमूल्य मानवीय जीवन को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगी। 
डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सुझाए गए 03 सूत्र दिखने में छोटे हैं किन्तु अत्यन्त लाभदायक हैं। उन्होंने कहा कि सही प्रकार से मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन और बार-बार हाथ धोना शत-प्रतिशत बचाव की गारंटी है।
आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर योजना तथा मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचे हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि लोगांे को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाआंे से अवगत करवाएं ताकि लक्षित वर्ग समय पर लाभान्वित हो सकें। 


डाॅ. सैजल ने कहा कि ग्राम पंचायत बोहली के सभी गांवों में पेयजल की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा। 
इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान एवं राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत काबाकलां की प्रधान आशा ठाकुर, ग्राम पंचायत बोहली की प्रधान कमलेश, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कश्यप, ग्राम पंचायत अन्हेच के उप प्रधान मदन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत बोहली के उप प्रधान भीम सिंह, ग्राम पंचायत अन्हेच की पूर्व प्रधान सावित्री देवी, वार्ड सदस्य तारा देवी एवं वीना देवी, महिला मंडल की प्रधान तारा देवी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, खण्ड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago