Categories: Blog

एयरफोर्स डे की परेड शुरू, फ्लाइ पास्ट का इंतजार, गरजेगा राफेल विमान

भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है. इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है. राफेल के अलावा वायुसेना के कई अन्य लड़ाकू विमान इस दौरान अपनी ताकत दिखाएंगे. एयरफोर्स डे पर इस खास फ्लाइ पास्ट की कवरेज के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें.

हिंडन एयरबेस पर परेड की शुरुआत हो गई है. सेना की तीनों टुकड़ियों के प्रमुख के अलावा कई वरिष्ठ अफसर भी परेड स्थल पर पहुंचे हैं, जबकि CDS बिपिन रावत भी कार्यक्रम में मौजूद हैं. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने यहां सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर का अभिवादन किया. ग्रुप कैप्टन सागर की अगुवाई में परेड की शुरुआत हुई. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर वायुसेना को बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई. आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं. मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है.

Neha Sharma

Recent Posts

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

18 hours ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago