भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है. इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है. राफेल के अलावा वायुसेना के कई अन्य लड़ाकू विमान इस दौरान अपनी ताकत दिखाएंगे. एयरफोर्स डे पर इस खास फ्लाइ पास्ट की कवरेज के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें.
हिंडन एयरबेस पर परेड की शुरुआत हो गई है. सेना की तीनों टुकड़ियों के प्रमुख के अलावा कई वरिष्ठ अफसर भी परेड स्थल पर पहुंचे हैं, जबकि CDS बिपिन रावत भी कार्यक्रम में मौजूद हैं. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने यहां सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर का अभिवादन किया. ग्रुप कैप्टन सागर की अगुवाई में परेड की शुरुआत हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर वायुसेना को बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई. आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं. मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…