देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 84 हजार मरीज

[metadata element = “date”]

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 39 लाख 36 हजार 748 हो गई है. लगातार दूसरे दिन कोरोना के 80 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं. 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 83,341 पॉजिटिव केस बढ़े. गुरुवार को 67,491 लोग ठीक हुए हैं और 1,096 मरीजों की जान भी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 8 लाख 31 हजार 124 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 30 लाख 37 हजार 152 लोग रिकवर कर चुके हैं. इस वायरस से अब तक 68 हजार 472 मरीजों की जान जा चुकी है.

एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 11.70 लाख सैंपल की जांच की गई. वहीं, एक दिन में रिकॉर्ड 68,584 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 77.09 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.75 प्रतिशत हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 8,15,538 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है.

दुनिया में अमेरिका और ब्राजील कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. दुनिया के 39 फीसदी कोरोना मामले अमेरिका और ब्राजील में हैं. यही नहीं, कोरोना से 36 फीसदी मौतें भी इन्हीं दोनों देशों में हुई है. लेकिन पिछले 24 घंटे में यहां मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा घटा है. यहां क्रमश: 44,475 और 44,728 नए मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले कुछ दिनों से दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में बढ़ रहे हैं. इसके बाद अमेरिका और ब्राजील में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago