मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में उप-तहसील बागा चनोगी का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 12.52 करोड़ रुपये की लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं भी रखीं, जिनमें तहसील बालीचैकी में खुड़ागी खड्ड पर 5.77 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कशौड़ और कुकलाह में निर्मित होने वाली पांदली, चुनानी, कुकलाह बागी, खुड़ागी उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील थुनाग की ग्राम पंचायत बागा चनोगी में 1.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली धौन खड्ड से कामेश्वर धार तक उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील थुनाग के कल्हानी में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तहसील थुनाग के धरवारथाच में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तहसील बालीचैकी के खोलानाला में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और कल्हानी में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला वन निरीक्षण हट शामिल हैं।
जय राम ठाकुर ने बागा चनोगी को उप-तहसील बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक उन्हें भूमि अभिलेख संबंधी और अन्य मामलों के लिए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर थुनाग जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 5.77 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पूरा होने से ग्राम पंचायत कशौड़ और कुकलाह के पांदली, चुनानी, कुकलाह, बागी, खु़ड़ागी गांवों के लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज प्रदेश के सबसे दुर्गम निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और सरकार ने इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के दुर्गम स्थानों में सड़क सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि बागा चनोगी में जल शक्ति विभाग का उपमंडल और लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियंता अनुभाग खोला गया है, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उचित भूमि चिन्हित होते ही बागा चनोगी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कुछ सख्त निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर, 2020 तक प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से परस्पर दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा सभी तीनों स्वास्थ्य संस्थान जिनकी आज मुख्यमंत्री द्वारा आधारशिला रखी गई, विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होंगे।
मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र से जय राम ठाकुर को लगातार पांच बार निर्वाचित किए जाने के लिए सराज के लोगों का धन्यवाद किया।
सराज भाजपा के मडंलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से इस अवसर पर शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मुख्यमंत्री सफलतापूर्वक राज्य का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बागा चनोगी को उप तहसील प्रदान करने और करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
सराज भाजपा के महासचिव टिक्कम राम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मांगों को विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
सराज भाजपा के महासचिव भीष्म ठाकुर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर और अन्य अधिकारी इस अवसर पर बागा चनोगी में उपस्थित थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago