Mukesh Agnihotri : वैध खनन गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम

उप-मुख्यमंत्री ने घालूवाल में किया जन समस्याओं का निपटारा

उप-मुख्यमंत्री #Deputy Chief Minister, मुकेश अग्निहोत्री ने आज घालूवाल में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा भी की।

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में खनन #Mining, माफिया काफी सक्रिय रहा है और इन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से नकेल कसना सरकार की प्राथमिकता है। अवैध खनन #Illegal Mining, पर रोक लगाने और नशीले पदार्थों #Drugs, के खिलाफ शीघ्र ही एक निर्णायक अभियान #Campaign, शुरू किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खनन माफिया पर भी कड़ी नज़र रखने तथा नशे की रोकथाम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और इस तरह के मामलों को पड़ोसी राज्यों से भी उठाने के निर्देश दिए।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वां नदी के तटीयकरण पर 1500 करोड़ रुपयेे व्यय किए गए हैं और इसे नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पेयजल स्त्रोतों से संबंधित किसी भी सरकारी सम्पति को हानि पहुंचाने संबंधी मामलों की भी तुरंत सूचना दें और आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाएं।


 उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना निर्मित की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए तथा पेयजल स्त्रोतों की वस्तुतः स्थिति से अवगत करवाने को कहा।


मुकेश अग्निहोत्री ने लोक निर्माण विभाग #Public Works Department, को प्रदेश के सबसे लंबे हरोली-रामपुर पुल पर तय समय अवधि के भीतर सोलर लाईट लगाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पंडोगा-त्यूड़ी प्रस्तावित पुल की भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। https://www.tatkalsamachar.com/government-changed-the-regime/ उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरोली में आधुनिक कॉलेज बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हरोली स्वास्थ्य संस्थान #Health Institute, में चिकित्सीय सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।


इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश बिट्टू, अशोक ठाकुर, जिला प्रधान रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव सुभद्रा देवी के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago