Categories: Blog

शिमला : आईसीआईसीआई बैंक ने मुख्यमंत्री को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल बिजनेस हैड विशाल बत्तरा ने बैंक की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 125 आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्ज, 5000 फेस शील्ड, 500 आॅक्सीमीटर और 11000 लीटर क्षमता का क्रायोजैनिक लिक्विड मेडिकल आॅक्सीजन टैंक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने में सहायता मिलेगी। उन्होंने अन्य संगठनों से भी संकट की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया।

निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन सादिक, क्षेत्रीय हैड आईसीआईसीआई भूपेश अग्रवाल और अभिषेक पराशर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को 25 चिकित्सा ग्रेड आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर प्रदान किए

एर्नेस्ट एण्ड यंग एलएलपी चण्डीगढ़ के पार्टनर-मार्केट्स एण्ड बिजनेस डवलप्मेंट के पारस अरोड़ा ने कम्पनी की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 25 चिकित्सा ग्रेड आॅक्सीजन कन्सन्ट्रेटर प्रदान किए।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद में यह सहायक सिद्ध होगा।

उद्योग आयुक्त हंस राज शर्मा, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन सादिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

गतिविधियों में विविधता लाए हि.प्र. औद्योगिक विकास निगमः बिक्रम सिंह

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 272वीं बैठक की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में बिक्रम सिंह ने अधिकारियों को निगम की गतिविधियांे में विविधता लाने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में निगम की कार्यशाली में गुणवत्ता व दक्षता लाई जा सके। उन्होंने निगम को टेंडर प्रक्रिया सीपीडब्ल्यूडी के मैनुअल के अनुरूप अपनाने को कहा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि एचपीएसआईडीसी के अभियांत्रिकी विंग को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस विंग के कार्यों को बिस्तार देकर आय में आशातीत बृद्धि की जा सकती है। उन्होेंने अधिकारियों को कहा कि वह अन्य राज्यों में स्थित निगम की परिसम्पतियों का सदुपयोग करने के लिए बृहद रणनीति तैयार करें।

बिक्रम सिंह ने निगम के विपणन विंग को सशक्त करने तथा इसकी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपणन के लिए नई क्रियाविधि विकसित की जानी चाहिए तथा उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार प्रभावी तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रो. राम कुमार ने ऊना में लैंड बैंक विकसित करने और निगम की गतिविधियों में नवाचार लाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह ने निगम द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाआंे को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा भी की गई।

निगम के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि वित्त वर्ष 2020-2021 में औद्योगिक विकास निगम का अनुमानित लाभ 7.48 करोड़ रुपये होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2021-22 में निगम का अनुमानित लाभ 10 से 12 करोड़ और वार्षिक टर्नओवर लगभग 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

निगम के प्रबन्ध निदेशक हंस राज चैहान ने कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में निदेशक मण्डल के सदस्य चमन लाल और जवाहर शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago