Categories: Blog

जेल में था पति तो पत्‍नी के जेठ से बने संबंध, छूटा तो किया भाई का मर्डर

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने 2 महीने पहले हुए एक युवक के सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि इस हत्याकांड का एक आरोपी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है जिसकी निशानदेही पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है.

दरअसल, 2 महीने पहले 28 अगस्त को चंदौली कोतवाली के धुरी कोट गांव में राकेश रोशन नाम के एक युवक का शव मिला था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी कि आखिर इस हत्या के पीछे किसका हाथ है. इसी बीच 29 अक्टूबर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान आशुतोष यादव नाम से एक अपराधी को गिरफ्तार किया.

पुलिस की पूछताछ में आशुतोष यादव ने इससे पहले के अपने किए गए कारनामों का जब कुबूलनामा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई. आशुतोष यादव ने पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले हुई राकेश रोशन की हत्या में वह शामिल था और राकेश रोशन की हत्या उसके छोटे भाई मुकेश यादव ने की थी. पुलिस ने आशुतोष यादव की दी गई जानकारी के आधार पर मुकेश यादव को हिरासत में लिया और जब पूछताछ की तो इस हत्याकांड के पीछे का कारण जानकर
पुलिस भी हैरान रह गई.

मुकेश यादव ने अपने बड़े भाई की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसकी पत्‍नी  के साथ उसके बड़े भाई के अवैध संबंध बन गए थे. मुकेश यादव 3 साल पहले हुए एक हत्याकांड के मामले में जेल में था. इसी दौरान उसके बड़े भाई राकेश रोशन का संबंध उसकी पत्नी के साथ हो गया. 

कुछ महीने पहले जब मुकेश यादव जमानत पर छूटकर घर आया तो इस बात की जानकारी उसे हो गई कि उसकी बीवी का संबंध उसके बड़े भाई से हो गया है. उधर आशुतोष यादव भी किसी मामले में जेल में बंद था और उसकी दोस्ती मुकेश यादव से हो गई थी.

जब आशुतोष यादव जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया तो मुकेश यादव ने आशुतोष यादव को पूरी कहानी बताई. इसके बाद आशुतोष यादव के साथ मिलकर मुकेश यादव ने अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची. 

मुकेश यादव, आशुतोष यादव और उसके एक अन्य दोस्त रामानंद के साथ अपने बड़े भाई राकेश रोशन को शराब पीने के बहाने गांव के बाहर सीवान में ले गया और उसने अपने बड़े भाई राकेश रोशन को गोली मार दी

पुलिस को 28 अगस्त को हुए इस हत्याकांड में किसी तरह का सुराग नहीं मिल पा रहा था लेकिन 2 दिन पहले 28/29 की दरमियानी रात जब पुलिस ने एक मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश आशुतोष यादव को पकड़ा तो पूछताछ के दौरान राकेश रोशन की हत्याकांड की भी गुत्थी उलझ गई. पुलिस ने इस मामले में राकेश रोशन की हत्या में शामिल उसके छोटे भाई मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि इस हत्याकांड का एक अन्य आरोपी रामानंद अभी भी
पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

इस संदर्भ में चंदौली के एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि 1 दिन पहले आशुतोष यादव नाम का बदमाश गिरफ्तार हुआ था. उसमें पता लगा कि राकेश रोशन जो मृतक है, उसके भाई ने यह सारी प्लानिंग कर रखी थी और उसी ने अपने भाई को गोली मारी थी. उन्होंने आगे बताया कि मुकेश 2017 में हुए एक हत्या के मामले
में जेल में था और उसी दौरान से आशुतोष यादव से इसकी दोस्ती है और इन लोगों ने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर मिलकर राकेश रोशन की हत्या की थी.

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

20 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago