सिरमौर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 7741 नए मतदाता किए शामिल- राजेंद्र शर्मा

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौपी मतदाता सूचियों की प्रतिलिपि

आगामी विधानसभा चुनाव- 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर में 7741 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने दी।


उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिला सिरमौर में मतदाताओं की संख्या 386690 हो गई है। जिसमें 201843 पुरुष मतदाता व 184847 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान निर्वाचन फॉर्म नंबर 6 के तहत 7741 लोगों को जोड़ा गया जबकि 251 लोगों के आवेदन को अस्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त फॉर्म नंबर 7 के अंतर्गत जिला सिरमौर में 1478 लोगों के मृत्यु व स्थान परिवर्तन पर नाम मतदाता सूचियों से हटाया गया। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या बढ़कर 956 हुई है जबकि मतदाता सूची के अनुसार लिंगानुपात 915 से बढ़कर 916 हो गया है।


इस अवसर पर तहसील निर्वाचन कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सलीम अहमद व भारतीय जनता पार्टी के अजय बंसल को विभाग द्वारा जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई मतदाता सूचियों की प्रतिलिपि सीडी सहित सौंपी गई।


उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 10 नवंबर से 9 दिसंबर 2021  तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था।


     तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी भी जो नए मतदाता जोकि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है  वे सभी समुचित फॉर्म भर कर अपना नाम दर्ज करवाने के लिए नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्मतिथि का साक्ष्य तथा अपने आवास से संबंधित दस्तावेज की प्रति सहित मतदान केंद्र के अभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते है।


इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचंद डोगरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago