[metadata element = “date”]
शिमला. पीजी परीक्षाओं को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) तैयारियों में जुटा है. 15 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं (Exams) में करीब 60 हजार छात्र पेपर देंगे. एचपीयू (HPU) के परीक्षा नियंत्रक जेएस नेगी ने कहा कि प्रदेशभर में 38 परीक्षा केंद्र (Examination Center) बनाए गए हैं. प्रश्न-पत्र और आंसर शीट्स भेज दी गईं हैं, केवल एग्जाम ड्यूटी लगाना बाकी है. जल्द ही ड्यूटी लगा दी जाएंगी. कोरोना संकट (Corona) को देखते हुए जिस तरह यूजी में सोशल डिस्टेंस के साथ साथ अन्य सावधानियों और निर्देशों के तहत पेपर करवाए जा रहे हैं, उसी तर्ज पर पीजी के छात्रों को परीक्षाएं देनी होंगी.
यूजी के तर्ज पर पीजी परीक्षाएं करवाईं जा रही हैं, छात्रों को घर के नजदीकी परीक्षा केंद्र में पेपर देने की सुविधा दी गई है. पीजी परीक्षाओं में सबसे ज्यादा परेशानी बाहरी राज्यों और हिमाचल के दूर-दराज के छात्रों को होंगी. परीक्षा केंद्र आसपास न होने की सूरत में उन्हें शिमला आना पड़ेगा, लेकिन यहां ठहरना सबसे बड़ी परेशानी है क्योंकि हॉस्टल खोलने पर प्रशासन ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. हिमाचल से बाहर कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. जल्द फैसला नहीं लिया गया तो लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और उपरी शिमला के कुछ क्षेत्रों से लेकर कई जिलों के दुर्गम इलाकों के छात्रों को खासी परेशानी आएगी.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…