पूरी दुनिया में जहां एक तरफ कोरोना वायरस की टेस्टिंग को लेकर लोगों में मारामारी है, वहीं दूसरी तरफ इसकी फर्जी रिपोर्ट बनाने का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है. ऐसा ही एक मामला बांग्लादेश का है, जहां हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के फर्जी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट बांटने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि अस्पताल के इस मालिक ने अपने दो क्लीनिकों में मरीजों को हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाकर दिए. इतना ही नहीं पकड़े जाने के डर से ये आरोपी बुर्का पहनकर बांग्लादेश से भारत भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
42 साल के इस आरोपी का नाम मोहम्मद शाहिद है और वो मरीजों का टेस्ट किए बिना ही उन्हें संक्रमणमुक्त बताते हुए फेक सर्टिफिकेट दे रहा था. पुलिस पिछले 9 दिनों से इस आरोपी की तलाश में थी.
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…