Hoshiar Singh: होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री

ढलियारा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आजाद विधायक होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद पद से इस्तीफा दिया है। बिना बिके कोई विधायक पद नहीं छोड़ता। इस्तीफा देने वाले बिकाऊ विधायक को जनता को यह बताना चाहिए कि त्याग पत्र मंजूर होने के बाद क्या वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं, खरीदने वाली पार्टी की शर्तें हैं, इसलिए आजाद विधायक को पद छोड़ना पड़ रहा है। लोग कहते हैं कि देहरा कोई नहीं तेरा, मैं कहता हूं देहरा मेरा है।

            मुख्यमंत्री यहां लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देहरा के हरिपुर में उन्होंने जनसभा कर आजाद विधायक की सारी मांगें मानी थी। उन्हें पूरा भी किया, बनखंडी में करोड़ों रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क बना रहे हैं। करोड़ों रुपये के काम बिकाऊ विधायक के कहने पर किये, लेकिन वह फिर भी बिक गए। इस बार लड़ाई भाजपा के धनबल और जनबल के बीच है। कांग्रेस के पास पैसा नहीं है, जनता की ताकत है, उसी के बूते लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतेंगे। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा मेरा पुराना घर है। यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। देहरा के लिए नई-नई योजनाएं लाई जाएंगी। भाजपा नेता व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जितना मर्जी जोर लगा लें वह सरकार को अस्थिर नहीं कर पाएंगे। उनकी सरकार पूरे पांच साल जनता के लिए काम करेगी। विधायकों को खरीदकर जयराम ठाकुर का सपना पूरा होने वाला नहीं है। कांग्रेस सरकार अपने 15 महीने के कामकाज को लेकर जनता की अदालत में जा रहे हैं। https://tatkalsamachar.com/prime-minister-disaster-where-the-money/ भाजपा भी बताए कि उनकी दस साल की केंद्र सरकार की कौन सी उपलब्धि है। हिमाचल में आई आपदा के समय भाजपा सांसद कहां थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उस समय हिमाचल की याद क्यों नहीं आई। हिमाचल को भी भुज व उत्तराखंड की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज मिलना चाहिए था। लेकिन, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय नेताओं ने एक नहीं सुनी व कोई राहत प्रदेश को नहीं दी। भाजपा सांसदों व नेता प्रतिपक्ष को यह जवाब देना होगा कि आपदा में जनता के साथ क्यों खड़े नहीं हुए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। सरकार ने 15 महीने में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। कर्मचारियों को ओपीएस दी, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन दे रहे हैं। जबकि भाजपा नेता व जयराम ने तो 1500 रुपये रुकवाने के लिए पूरा जोर लगाया है। सरकार ने सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों के लिए शुरू की है, 4000 बच्चे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बने हैं। डे बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं। विधवा महिलाओं के बच्चों को 27 साल की आयु तक मुफ्त पढ़ाएंगे। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। दूध पर एमएसपी दी गई है। मनरेगा कर्मचारियों की 60 रुपये दिहाड़ी बढ़ाई गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। बिकाऊ विधायक को सबक सिखाएं और सतपाल रायजादा को देहरा से लीड दें। सतपाल मिलनसार हैं, आपके सारे काम करेंगे। आज लड़ाई सत्य व असत्य के बीच है, इसलिए सच का साथ दें। https://www.youtube.com/watch?v=bFqLfuEClHI इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व उम्मीदवार राजेश शर्मा, मनोनीत निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago