हिमकेयर योजना बनी प्रदेश की जनता के लिए वरदान

हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आरंभ की गई ‘‘हिमकेयर योजना जनता के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में लाखों लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हिमकेयर योजना के तहत फैमली फलोटर आधार पर एक वर्ष में प्रति परिवार 5 लाख रुपए की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से अभी तक 85,36,44,503 रुपए व्यय कर 96 382 रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।

राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य ध्येय स्वस्थ भारत का निर्माण करना है और यह तभी हासिल किया जा सकता है जब देश के नागरिक स्वस्थ होंगे। हिम केयर योजना को प्रदेश में आरम्भ किये हुए 19 महीने हो चुके हैं ,और इस उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग हिम केयर योजना के लाभार्थियों से और आम जनता से विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित कर रहा है। लोगों का हिम केयर कार्ड बनाने से लेकर इस्तेमाल करने तक का अनुभव कैसा रहा आप माय गॉव के माध्यम से अपने अनुभव साँझा कर सकते हैं और योजना को और बेहतर बनाने के लिए किसी तरह के बदलाव की जरूरत है उस विषय पर भी आप अपने विचार साँझा कर सकते हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2020 है।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago