हिमाचल प्रदेश : संजय दत्त को कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी-कुलदीप सिंह राठौर

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के  सचिव तमिलनाडु व पांडिचेरी के प्रभारी रहें  संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है कि संजय दत्त का सह प्रभारी बनने से पूर्व में उनके राजनैतिक अनुभव और उनके मार्गदर्शन से प्रदेश कांग्रेस को लाभ और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि उनके कुशल प्रबंधन से तामिलनाडु में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी।राठौर ने बताया है कि संजय दत्त हिमाचल प्रदेश की भगोलिक दृष्टि व राजनीति से भली भांति परिचित है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में लोकसभा चुनावों के दौरान वह मंडी व कांगड़ा संसदीय क्षेत्रो के चुनाव पर्यवेक्षक रह चुके है। युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक के तौर पर हिमाचल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राठौर ने कहा कि महाराष्ट्र में जन्मे संजय दत्त ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष से अपनी राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़ कर सेवादल के संगठन सचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहते हुए सचिव पद तक पहुंचे है।ग्रास रुट से अपना राजनीतिक जीवन शुरू कर उन्हें हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी बनने से प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पूरा लाभ मिलेगा।

xsh_814e891

Share
Published by
xsh_814e891

Recent Posts

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

16 hours ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

2 days ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

3 days ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

5 days ago

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

6 days ago