Himachal Pradesh : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आज परमाणु में आयोजित की गई

इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डॉक्टर राजीव बिंदल, डॉक्टर सिकंदर कुमार , राजीव भारद्वाज , पवन राणा और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे विशेष रूप में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से उत्तम कार्य किया है, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी पूरे चुनाव में फ्रंट फुट पर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन में भाजपा नेता मंगल पांडे द्वारा अच्छा कार्य किया गया है और उनकी योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी नीतियों की अच्छी प्लानिंग की और उसकी एग्जीक्यूशन पर भी उत्तम ध्यान दिया है।

चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा और इन चुनावों में भाजपा को ओर से प्रबंधन में कोई कमी नहीं हुई। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-security-customers/ पूरे प्रदेश में सभी नेताओं द्वारा अच्छा काम किया गया और उनके सभी कार्यक्रम भी अच्छे हुए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी नेता का कार्यक्रम बना और वह रद्द नहीं हुआ ,इसको उत्तम प्रबंधन कहते हैं। भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है।

चुनाव सामग्री की दृष्टि से भी प्रदेश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रही।

भाजपा का कार्यकर्ता घर-परिवार छोड़कर दिन-रात अच्छे चुनाव प्रबंधन के लिए काम कर रहा था, जिसके लिए सभी को विशेषकर बधाई । इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलना तय है और भाजपा हिमाचल प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से बहुत ही अच्छा कार्य किया है और हम हिमाचल प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं, सभी कार्यकर्ताओं को इस काम के लिए विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो 365 दिन काम करता है , जब चुनाव निपटने के बाद सभी पार्टियों सो जाती है भाजपा फिर भी काम करती है।

राजीव बिंदल ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंधन के लिए अच्छा काम किया है और सभी कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने के बाद काम कर रहे थे, उसका परिणाम अच्छा ही आएगा और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की एक मजबूत सरकार बनने जा रही है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago