Categories: Blog

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल ने अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में राष्ट्रीय रेड क्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रभारी डाॅ. अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखित ‘माई एक्सपीरियंस डयूरिंग कोविड-19’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


पुस्तक में लेखक के कोविड काल के दौरान के अनुभवों और विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में लेखों के बारे में विवरण दिया है। उन्होंने पुस्तक में कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान, कोविड महामारी से संघर्ष के प्रेरणादायक विचारों, अनुभवों व संवेदनशील समाधानों के साथ सांझा किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व स्तर के कोरोना योद्धा और महामारी से लड़ने वाले एक योग्य नेता के रूप स्वीकार किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा उनके नेतृत्व में कोरोना महामारी से निपटने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। पुस्तक में उन्होंने कोविड-19 से उबरने के अपने अनुभवों को भी सांझा किया।


डाॅ. अविनाश राय खन्ना पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य और राज्य सभा व लोक सभा के सांसद रह चुके हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने डाॅ. अविनाश राय खन्ना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक प्रेरणाप्रद पुस्तक है, जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने के बारे में बताया गया है।
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस पुस्तक में लेखक ने धैर्य के साथ छोटे-छोटे प्रयासों से चुनौतियों से सहज तरीके से निपटने की जानकारी दी है।

????????????????????????????????????


शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा के महासचिव त्रिलोक जम्वाल और राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago