Pahari is ready, once again double engine government: Anurag Thakur
हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री, हमीरपुर सांसद श्री अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि हिमाचल और हिमाचल वासियों के लिए फैसले की घड़ी आ चुकी है। हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बनानी है और हिमाचल को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाना है।
प्रचार के अंतिम दिन श्री ठाकुर ने शिमला ग्रामीण, कसौली में जनसभा एवं सुजानपुर व हमीरपुर में विशाल रोड शो के माध्यम से प्रचार को धार दी और डबल इंजन की सरकार से प्रदेश को होने वाले चौतरफा लाभ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने दोहराया कि कैसे दिल्ली और शिमला, दोनों में भाजपा सरकार आने से हिमाचल प्रदेश में चौतरफा विकास कि गाड़ी कई गुणा रफ्तार से दौड़ पड़ी। https://www.tatkalsamachar.com/election-shriamitshah/ वर्षों से लम्बित पड़े प्रोजेक्ट का काम न सिर्फ चालू हुआ बल्कि सम्पन्न भी किया गया । घर-घर बिजली और शौचालय से लेकर अटल-टनल जैसी महत्वकांशी परियोजनाएं समर्पित कर दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अद्भुत विजन के चलते सड़कों, ब्रिजों और कने क्टीविटी का जाल बिछ गया । यही नही एम्स जैसी प्रतिष्टित संस्था से लेकर, केन्द्रीय विद्यालय और ट्रिपल-आईटी तक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि हिमाचल वासियों के लिए गर्व की बात है। कि आज हमारा प्रदेश पूरे भारत में शिक्षा में दूसरे नम्बर पर आ गया है।
केन्द्रीय मंत्री श्री Anurag Thakur ने यह जोड़ा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने केवल हिमाचल के विकास पर ही ध्यान नहीं दिया बल्कि हिमाचल का गौरव भी बढ़ाया है। हिमाचल के युवा, यहां की महिलायें, सैनिक और समाज के सभी वर्गों के लोग श्री मोदी जी के अपार स्नेह को महसूस कर रहे है।
श्री ठाकुर ने कहा “कांग्रेस ने साल 2003 में हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सरकारी नौकरी मिली क्या?…नहीं मिली। 2012 में फिर एक बार कांग्रेस नए फॉर्म छपवा कर लाई और बोली, बेरोजागरी भत्ता देंगे। मिला?… नहीं मिला। श्री ठाकुर ने आगे कहा — कांग्रेस ने दो बार फॉर्म भरवाए, सरकार बनाया पर कुछ नहीं किया। जब इन्होंने पहले कुछ नहीं किया तो अभी भी कुछ नहीं करेंगे। जिस पार्टी की अपनी गारंटी नहीं, उसकी आप क्या गारंटी लेंगे। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आज जमानत पर है। विकास की गाड़ी पहले से अधिक गति से आगे बढ़े इसे सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार अनिवार्य है। इसीलिए श्री ठाकुर ने भरोसा जताया कि इस बार हिमाचल में राज नहीं रिवाज़ बदलेगा।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…