हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम सीमित (एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज) के निदेशक मंडल की बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जल शक्ति एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लेखों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2019-20 में निगम द्वारा 69.08 करोड़ रुपये मूल्य का व्यापार किया गया। इसमें निगम ने अनुमानित 1.17 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। निगम ने वर्ष 2020-21 में अभी तक 35.73 करोड़ रुपये मूल्य का व्यापार किया, जिसमें अनुमानित 1.20 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।
बागवानी मंत्री ने बागवानी, पशुपालन, कृषि विभाग को उनके विभाग से संबंधित खरीददारी कृषि उद्योग निगम से करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को सीमेंट और सरिया की आपूर्ति के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर कृषि उद्योग निगम द्वारा चलाए जा रहे पैट्रोल पंपों के संचालन के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में सचिव बागवानी अमिताभ अवस्थी, एचपी एग्रो के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल, निगम के निदेशक मंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…
युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…