Bharat

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में 107 कमरे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, मीटिंग हॉल, डॉर्मिटरी, पार्किंग, गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।


उन्होंने कहा कि यह भवन उपचार, शिक्षा एवं अन्य कार्यों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा लोगों को इस भवन में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस भवन का निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की https://youtu.be/B9eM-krueY8?si=CIfZeqeWBygvlV3a आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और लोगों को प्रदेश के बाहर हर संभव सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी और मरीज दिल्ली आते हैं और यह भवन उन्हें सुविधाजनक एवं आरामदायक आवास उपलब्ध कराएगा।


प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री को परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, प्रमुख https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-pnb/ आवासीय आयुक्त अजय यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) के.एस. बांश्टू तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago