शिमला. हिमाचल प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार (Cabinet Minister) के बाद अब विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है. सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने मंत्रिमंडल में सभी सदस्यों की नियुक्ति के 24 घंटे बाद शुक्रवार देर रात विभाग आवंटित कर दिए. शुक्रवार को दिनभर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री (CM) ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रियों को विभाग बांटे गए.

  • जयराम ठाकुर: वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, प्लानिंग, कार्मिक, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, आबकारी एवं कराधान विभाग और अन्य मंत्रियों को न मिलने वाले सभी विभाग
  • महेंद्र सिंह ठाकुर: जल शक्ति, राजस्व, बागवानी, सैनिक कल्याण
  • सुरेश भारद्वाज: शहरी विकास, टीसीपी, हाउसिंग, संसदीय कार्य, कानून, सहकारिता
  • सरवीण चौधरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
  • डॉ. रामलाल मारकंडा: तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, आईटी, जन शिकायत निवारण
  • वीरेंद्र कंवर: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य
  • बिक्रम सिंह: उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार
  • गोविंद सिंह ठाकुर: उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति
  • डॉ. राजीव सैजल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद
  • सुखराम चौधरी: ऊर्जा व गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत
  • राकेश पठानिया: वन, युवा सेवा एवं खेल
  • राजेंद्र गर्ग: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *